भारतीय जनता पार्टी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कार्यकारणी घोषित

भारतीय जनता पार्टी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित जी के निर्देशानुसार एवं भारतीय जनता पार्टी गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल जी की सहमति से भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कांति दुबे द्वारा अपने समस्त पदाधिकारी गण एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें जिला सहसंयोजक सूर्यकांत ठाकुर, हितेन्द्र चौहान, भगतराम केवट, कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र यादव, मीडिया प्रभारी रामदयाल उद्दे, सोशल मीडिया प्रभारी विजय पटेल, कार्यसमिती सदस्य मोहित राम यादव, पंचमराम सारथी, पद्मेश सिंह मरावी, कामता यादव, रामप्रताप रजक, रामायण श्रीवास, गुरु प्रसाद राठौर, जय प्रकाश धुर्वे, जगमोहन मोर्चे, भोजराज राठौर, ओमप्रकाश राठौर, राजेंद्र करसायल घोषित की गई है।